यह है दुनिया का सबसे डरावना पेड़, छूने से भी हो सकती है मौत, इसका फल बम जैसा फटता है


हम सभी पेड़ों के महत्व को हमारे जीवन में बहुत अधिक मानते हैं, और पृथ्वी के लिए पेड़ों का होना बहुत ही ज़रूरी है। हम जानते हैं कि पेड़ हमें शुद्ध हवा और आहार प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।

लेकिन क्या होगा अगर कोई यह कहे कि हमारी पृथ्वी पर एक ऐसा पेड़ है जिसे केवल छूने से भी आपको बहुत अधिक हानि हो सकती है? आइए, आज हम इस पेड़ के बारे में जानते हैं।

The Sandbox Tree: दुनिया का सबसे डरावना पेड़

मध्य और दक्षिण अमेरिका के क्षेत्रों पाया जाने वाला यह वृक्ष अपने अनोखे पन के लिए काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं, सेंडबॉक्स ट्री जिसे वैज्ञानिक रूप से Hura crepitans के नाम से भी जाना जाता है।

यह पेड़ अधिकतर वर्षावनों में पाया जाता है और इसकी बनावट की बात करें तो यह एक लंबा व सीधा खड़ा हुआ वृक्ष होता है जो कि अपने आप में इसे अलग बनाता है।

रहस्यमय विशेषताएँ: फल बम जैसा फटता है

आमतौर पर किसी भी वृक्ष का सबसे बड़ा पहलू उसका फल होता है। उसी प्रकार, इस वृक्ष का सबसे विशेष पहलू है इसका फल, जो कि शुरुआत में तो काफी साधारित नजर आता है, पर जब वह पूरी तरह से पक जाता है, तो यह एक विस्फोटक बीज के रूप में सामने आता है।

यह पेड़ का फल देखने में एक सामान्य कद्दू की तरह दिखता है, मगर आकार में थोड़ा छोटा होता है और जब इसे तोड़ा जाता है, तो एक बहुत बड़ा विस्फोट होता है, जो किसी भी छोटे बम से कम नहीं है।

फल के फटने से कई छोटे-छोटे बीजें बाहर निकलते हैं, जो कि बेहद तेज गति से बहार आते हैं, जिससे किसी को भारी चोट लग सकती है।

इस पेड़ को छूना क्यों है जानलेवा?

इस पेड़ को छूने से किसी भी जीव, जंतु, या मनुष्य को काफी चोट आ सकती है, क्योंकि इसके ट्रंक और शाखाओं पर मौजूद कई छोटे-छोटे कांटे बहुत नुकीले और बहुत अधिक मात्रा में होते हैं।

The Sandbox Tree के फल और इसकी सखाओं पर मौजूद कांटे इसे बहुत ही रहस्यमय बनाते हैं, और इसलिए इस पेड़ को एक अनोखा पेड कहा जाता है और इस पेड़ से दूर रहने की सलाह दी जाती है।


Leave a Comment