Oxygen Is Produced by Oceans: हर आम व्यक्ति की तरह, शायद आपको भी यही लगता होगा कि हमारी पृथ्वी पर मौजूद ऑक्सीजन, जो हमारे लिए बेहद जरूरी है, हमें पेड़ों द्वारा प्राप्त होती है। ऑक्सीजन, हर इंसान और जीव के लिए ज़रूरी है, पर क्या हो कि आपके द्वारा सोचे जाने वाला यह हैं तथ्य गलत हो? जी हाँ, आज हम इसी बारे में आपको जानकारी देंगे कि कैसे समुद्र हमारी पृथ्वी पर मौजूद पेड़ों से भी कई गुना अधिक ऑक्सीजन हमें प्रदान करता है, जोकि, पृथ्वी का 50-60 प्रतिशत, या उससे अधिक भी हो सकता है।
समुद्र से मिलता है 50 से 80 प्रतिशत ऑक्सीजन
हम यह तो अच्छे से जानते हैं कि हमारी पृथ्वी समंदर सिंग गिरी हुई है, यानी हमारी पृथ्वी पर 71 प्रतिशत केवल पानी है, जिसमें से सबसे बड़ा आंकड़ा समुद्र के पानी का है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, पृथ्वी की 50 से 80 प्रतिशत ऑक्सीजन समुद्र द्वारा प्राप्त होती है, हालांकि यह उत्पादन समुद्री पौधों द्वारा ही किया जाता है। वहां के पौधों, जैसे कि समुद्री प्लैंकटन: शैवाल, सीवीड, और कुछ बैक्टीरिया, जिनमें सूरज की किरणों (Photosynthesis) के माध्यम से ऑक्सीजन बनाने की क्षमता होती है। ये जीव दुनिया के बड़े हिस्से में ऑक्सीजन बनाते हैं, जो हम सभी के लिए जीने के लिए जरूरी है।
पृथ्वी पर मौजूद पेड़ों से अधिक ऑक्सीजन, समुद्र से बनता है
आमतौर पर हमें यह सिखाया जाता है कि पृथ्वी पर मौजूद ऑक्सीजन का केवल एक बड़ा स्रोत है, जो कि पृथ्वी की सतह पर मौजूद पेड़ है, पर समुद्र से मिलने वाली ऑक्सीजन पृथ्वी की सतह पर मौजूद पेड़ों से मिलने वाली ऑक्सीजन से काफी ज्यादा है। जहाँ पृथ्वी की सतह पर मौजूद पेड़ों से मिलने वाली ऑक्सीजन लगभग पृथ्वी पर मौजूद ऑक्सीजन का 28% है, वही समुद्र से मिलने वाला ऑक्सीजन लगभग 50-80 प्रतिशत है, जो किसी अन्य स्रोत से सबसे अधिक है।
फाइटोप्लैंकटन है सबसे बड़ा कारण

फाइटोप्लैंकटन छोटे समुद्री पौधे होते हैं जो सूक्ष्म हो सकते हैं, लेकिन फाइटोप्लैंकटन हमारी पृथ्वी की ऑक्सीजन का सबसे बड़ा स्रोत है। केवल फाइटोप्लैंकटन से ही हमें लगभग 50 प्रतिशत ऑक्सीजन प्राप्त होती है जो हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह एक आश्चर्यजनक तथ्य है कि ये समुद्री पौधे हमें वृक्षों से दोगुना ऑक्सीजन देते हैं।