Bachelor Degree Meaning In Hindi | बैचलर डिग्री का मतलब क्या होता है?


दोस्तों स्कूल पूरा होने बाद अगर किसी स्टूडेंट के दिमाग में कोई सवाल सबसे ज्यादा आता है तो वह है Bachelor Degree Meaning In Hindi जिसे हर वो व्यक्ति खोजता है जो पढाई करना चाहता है या पढ़ाई में अपनी रूचि रखता है।

आज हमारी कोशिश रहेगी की आपको बैचलर डिग्री का मतलब समझा सकें। बैसे तो स्कूल में ज्यादातर छात्र को स्कूल के बाद क्या करना है ये स्पष्ट होता है परन्तु कभी-कभी सही ज्ञान व दिशा न मिलने पर छात्र भ्रमित होने लगता है।

हो सकता है आपको Bachelor का हिंदी मतलब सही से पता न हो इसलिए आज हम आपको पूरी डिटेल में इस शब्द का मतलब समझायेंगे।

Bachelor Degree Meaning

Bachelor Degree के लिए आपको स्कूल के बाद कॉलेज की पढाई करनी होती है। आसान शब्दों में समझें तो यह एक डिग्री जो आमतौर पर तीन या चार साल के कोर्स के बाद आपके कॉलेज या आपके विश्वविद्यालय द्वारा आपको दी जाती है। उसे हमे बैचलर डिग्री कहते है।

स्कूल के बाद आप जो भी कॉलेज में पढाई हेतु जाएंगे तो वह आपके कोर्स के पूरा होने के बाद आपको बैचलर डिग्री ही देगा और यह डिग्री के कोर्स की अवधि ज्यादातर 3 से 4 साल होती है।

Also Read:

कोर्स कितने वर्षो का होगा यह कोर्स व विश्वविद्यालय के ऊपर निर्भर करता है। अलग-अलग कोर्स के समाप्त होने का समय अलग-अलग होता है जैसे BCA, BBA आदि जैसे कोर्स की डिग्री 3 वर्षों की होती है। वहीँ अगर हम B. Tech (इंजीनियर) की बात करे तो इस डिग्री को पूरा होने के लिए आपको 4 साल का कोर्स करना होगा।

Popular Courses Of Bachelor Degree

Bachelor Degree वैसे तो हर छात्र द्वारा किया ही जाता है और अलग-अलग छात्र जिस प्रकार अलग-अलग बिषयों से अपनी स्कूल की शिक्षा प्राप्त करते है उसी प्रकार उन सभी के लिए अलग-अलग बैचलर डिग्री करने के बिकल्प मौजूद होते है जिन्हे वह अपने बिषयो व रूचि के आधार पर चुन सकते है। चलिए कुछ बहुत ही ज्यादा पॉपुलर बैचलर डिग्री के नाम देखते है।

Bachelor Degree Name Full FormDuration


Bachelor Of Computer Application3 Years
BBABachelor of Business Administration3 Years
B.TECHBachelor of Technology4 Years
BScBachelor of Science3 Years
BABachelor of Arts3 Years
BCOMBachelor of Commerce3 Years

Why Bachelor Degree Is Important?

स्कूल की शिक्षा की बाद हम सभी को अपने भविष्य को एक सही मार्ग देने हेतु सही कोर्स चुनना होता है। अलग-अलग डिग्री का अलग-अलग महत्व है व अगर कोई छात्र नौकरी हेतु कोई डिग्री करना चाहता है तो उसे कोर्स चुनने से पहले उस कोर्स व डिग्री से जुडी हुई सारी जानकारी ले लेनी चाहिए।

दोस्तों Meaning Of Bachelor जानना आसान है परन्तु सही कोर्स चुनना बहुत कठिन है अगर आप पहले से अपने कोर्स से जुडी हुई जानकारियां प्राप्त नहीं करेंगे तो हो सकता है भविष्य में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

इसलिए किसी भी डिग्री को चुनने से पहले सुनश्चित कर लें कि आपकी उस कोर्स व डिग्री में रूचि है या नहीं और साथ ही उसमे आपका भविष्य क्या है यह भी सुनिश्चित कर लें।

क्या Graduation और Bachelor Degree में कोई अंतर है?

दोस्तों हमने बैचलर डिग्री से ज्यादा graduation शब्द का उपयोग होते हुए सुना है क्यूंकि शिक्षा के छेत्र यह एक बहुत ही सामान्य शब्द है जिसके बारे में हर छात्र बात करता है। परन्तु लोगों को Bachelor Degree और ग्रेजुएशन को समझने में उलझन होती है।

दोस्तों एक ग्रेजुएट स्टूडेंट वह होता है जिसने अपनी बैचलर डिग्री पूर्ण रूप से पूरी कर ली है व वह अपनी Master’s डिग्री लेने हेतु पढाई कर रहा है। इसलिए ये दोनों शब्द आपस में सम्बंधित है।

दोस्तों इस पोस्ट में हमने Meaning Of Bachelor Degree जाना जो कि हर छात्र को पता होना अति आवश्यक है क्यूंकि किसी भी छात्र को अपनी पढाई पूरी करने के लिए Bachelor Degree लेना होता है।

Bachelor Degree या Graduation हमरी स्कूल की शिक्षा के बाद किया जाता है जैसा की हम आपको पहले ही बता चुके है कि यह पूर्णतः आपकी डिग्री के कोर्स व विश्वविद्यालय के ऊपर निर्भर करता है कि आपके कोर्स की अवधि कितने वर्षो की होगी। इसलिए अपनी बैचलर डिग्री पूरी जानकरी प्राप्त करने के बाद ही चुने।


Leave a Comment