Most Dangerous Forests: हमारी पृथ्वी प्राकृतिक उपहारों से भरी हुई है, चाहे वह जल, वायु, पेड़, आदि कुछ भी हो। हर चीज मनुष्य के लिए किसी न किसी रूप में जरुरी है। जंगल, प्राकृति द्वारा दिया गया एक बहुत ही रोचक उपहार है, जो कि एक विशाल रूप में पाया जाता है।
दुनिया में मौजूद कुछ ऐसे भी जंगल हैं जिन्हें प्रकृति ने इतना ज्यादा विशाल बनाया है कि अगर कोई बिना किसी जानकारी के वहाँ फस जाए तो वे किसी भी जीव के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। आज हम ऐसे ही कुछ सबसे खतरनाक जंगलों के बारे में जानेंगे।
1. The Amazon Rainforest: एमेज़ॉन वर्षा वन

यह एक विशाल वर्षा वन है जिसे “Lungs of the Earth” भी कहा जाता है। एमेज़ॉन वर्षा वन दुनिया का सबसे बड़ा वर्षा वन है, यह वर्षा वन लगभग 6.7 मिलियन वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।
एमेज़ॉन वर्षा वन दक्षिण अमेरिका में स्थित है जिसका लगभग 60% क्षेत्र ब्राज़ील में है, जबकि बाकी का 40% हिस्सा आठ अन्य देशों – बोलीविया, कोलंबिया, इक्वाडोर, गुयाना, पेरू, सूरीनाम, वेनेज़ुएला, और फ़्रांस में है।
यह भी पढ़े –
- यह है दुनिया का सबसे डरावना पेड़, छूने से भी हो सकती है मौत, इसका फल बम जैसा फटता है
- ब्रह्मांड के सितारों को टक्कर दे रहे हैं हमारे पेड़! अद्भुत रहस्य खुला, जानिए कैसे पृथ्वी पर हैं तारों से ज्यादा पेड़
2. Aokigahara Forest, Japan: आत्महत्या का जंगल

Aokigahara Forest अपनी प्राकृतिक सौंदर्य के लिए नहीं, बल्कि इस जंगल में होने वाली आत्महत्याओं के कारण प्रसिद्ध है। इसे लोग खतरनाक और रहस्यमयी मानते हैं क्योंकि यहां होने वाली अत्महत्याएं इसे अनौपचारिक रूप से एक आत्महत्या स्थल बना देती हैं।
आप इस बात से इसके खतरनाक होने का अंदाज़ा लगा सकते है कि इस जंगल में होने वाली आत्महत्याएं दुनिया में किसी भी अन्य जगह पर होने वाली आत्महत्यों में सबसे ज्यादा है।
3. Jog Falls Forest, India: जॉगजलप्रपात

यह जंगल भारत के राज्य कर्नाटक में स्थित है, जो कि Jog Falls के चारों ओर फैला हुआ है। Jog Falls पर्यटकों के बीच में काफी लोकप्रिय है। इस जलप्रपात तक पहुंचने के लिए एक घने जंगल को पार करना पड़ता है, जो कि केवल पैदल चलकर ही पार किया जा सकता है।
इस जंगल में कई खतरनाक जीव-जंतु पाए जाते हैं, और कई गुफाएँ भी इसे एक खतरनाक क्षेत्र बना देती हैं। इस खास जलप्रपात के लिए जो इस जगह को विशेष बनाता है, वह भी एक ऊची जगह पर स्थित है। इन सभी कारणों के कारण, इस जंगल को आमतौर पर खतरनाक माना जाता है।
निष्कर्ष
जंगल दूर से देखने में जितने खूबशूरत नज़र आते हैं, वे अपने अंदर उतने ही अनोखे रहस्यों को समाये होते हैं। यहाँ अनैक प्रकार के पेड़-पौधे, जीव-जंतु, और अनैक प्राकृतिक जानवर होते हैं, जिन्हें आज भी मनुष्य पूरी तरह से नहीं जान पाया है।